UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (सोमवार, 3 फरवरी) को कैसा रहेगा। प्रयागराज, गोरखपुर, अमरोहा सहित 15 से ज्यादा जिलों में सुबह कोहरा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। शीतलहर से ठिठुरन भी है। अयोध्या की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने मथुरा, मेरठ, आगरा सहित 23 जिलों में सोमवार (3 फरवरी) से बारिश का अलर्ट जारी किया है। 7 फरवरी तक बारिश का दौर चलेगा। बारिश होने से फिर एक बार ठंड बढ़ेगी।
इन जिलों में कोहरा
सोमवार को मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, अमरोहा, देवरिया, हापुड़, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, श्रावस्ती, सहारनपुर में सुबह कोहरा रहा। कई शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। सुबह शीतलहर भी चली है।
इसे भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी पर तीसरा अमृत स्नान, जयघोष करते नागा साधुओं ने गदा-तलवार के साथ निकाली शोभा यात्रा
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 3 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस सिस्टम से 7 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। सोमवार (3 फरवरी) को मथुरा, मेरठ, आगरा, हाथरस, बागपत, बिजनौर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गौतमबुद्धनगर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज और एटा में बारिश हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित 12 जिलों में 5.1° तक बढ़ा पारा; 25 जिलों में कड़ी धूप; 12 के बाद बारिश
आगे क्या: 15 फरवरी के बाद बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, 4 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। सर्द हवा भी चलेगी। 5 फरवरी को पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। सर्द हवा चलने से कंपकंपी छूटेगी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 15 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। ठंड धीरे-धीरे कम होती जाएगी। फरवरी अंत तक गर्मी पड़ने लगेगी।