UP Weather: यूपी के कई इलाकों में 4 दिन से बारिश हो रही है। रविवार को भी मौसम विभाग ने 44 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान ओले भी गिरने की संभावना जताई है। वहीं 20 मई तक गर्मी और हीटवेव से राहत मिलेगी।

शनिवार को प्रदेश के 6 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चली। शनिवार को सबसे अधिक बरेली में बारिश हुई यहां 17 मिमी. रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गाजियाबाद, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर और वाराणसी में भी बारिश हुई। रविवार को प्रदेश के 44 जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

झांसी रहा सबसे गर्म शहर
प्रदेश में शनिवार को झांसी में सबसे ज्यादा गर्मी रही यहां का अधिकतम तापमान 42.9℃ दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी हीटवेव से राहत मिलेगी। 20 मई के बाद ही हीटवेव चलेगी। वहीं शनिवार की रात बरेली में सबसे ज्यादा ठंडी रही। यहां बारिश के कारण दिन के तापमान में भी 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई और रात के तापमान में भी 4 डिग्री गिरावट के साथ 20.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

गर्मी से मिली राहत
मौसम विभाग के मुताबिक आंधी और बारिश के कारण गर्मी से राहत जरूर मिली है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर तक पहुंच गई है। प्रदेश में 1 घंटे में तापमान 36.6 से 35.6 डिग्री सेल्सियस यानी 1 डिग्री गिरा। वहीं प्रदेश में आंधी ने काफी नुकसान भी पहुंचाया।

मिट्टी की नमी से फसलों को होगा फायदा
मौसम बदलाव के कारण प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर यूपी में प्री-मॉनसून गतिविधि जारी रहेगी। यह बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद होगी। बारिश के कारण मिट्टी की नमी बढ़ेगी, जो फसलों के लिए काफी लाभदायक होगी।