UP News: यूपी के औरैया जिले में बाइक मांगने को लेकर बारातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों में बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। नशे की हालत में बारातियों ने दुल्हन के पिता और भाईयों पर हमला कर दिए। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि बारात बिन दुल्हन के ही लौट गई।

औरेया के इस बारात के विवाद की चर्चा काफी जोरों पर है। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि बाराती नशे की हालत में बाइक की डिमांड कर रहे थे। इसके बाद कुछ ही देर में बहस करने लगे। बहस के बीच ही मारपीट हो गई। जिसमें दुल्हन के दो भाई और पिता को चोट आई है। 

पुलिस ने किया मामला दर्ज
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दुल्हन पक्ष की ओर से की गई शिकायत के आधार पर मामला पंजीबध्द कर जांच शुरू कर दी।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन से हो चुकी थी शादी
स्थानीय लोगों के मुताबिक दुल्हन और दूल्हे की शादी पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 14 दिंसबर को चुकी थी। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति बनी कि पार्टी रखी जाए। 10 जून को रखी पार्टी में दूल्हे पक्ष के लोगों नेकैश और बाइक की डिमांड कर डाली। जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
रेशमा और विक्रम सिंह की शादी में पहले बारात आने पर खाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बाइक और कैश मांगने पर बाराती भिड़ गए। इस मामले को लेकर पुलिस क्षेत्र अधिकारी राम मोहन शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। जिसके आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।