Laptop without Screen: क्या आपने कभी बिना स्क्रीन वाला लैटपटॉप देखा हैं? अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या बेतुकी बात बोल रहे है, आखिर भला बिना स्क्रीन के लैपटॉप काम कैसे करेगा। लेकिन यह कोई मजाक नहीं हकीकत है। दरअसल Sightful कंपनी ने एक ऐसा लैपटॉप बनाया है, जो बिना स्क्रीन के काम करता है। यह दुनिया का पहला AR Laptop है, जो बिना स्क्रीन के काम करता है।

इसमें AR Glasses की मदद से 100 इंच वर्चुअल डिस्प्ले दिखाई देती हैं। आपको बता दें, हम जिस डिवाइस की बात कर रहे हैं उसका नाम Spacetop G1 है। यह डिवाइस कई खास फीचर्स के साथ है। यहां हम इस लेटेस्ट लैपटॉप की कीमत और स्पेसिफिकेशन बता रहे हैं। 

Sightful Spacetop G1 के स्पेसिफिकेशन 
Sightful कंपनी का यह लैपटॉप 100 इंच की वर्चुअल स्क्रीन के साथ आता है, जिसे क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन QCS8550 के साथ KRYO CPU द्वारा संचालित है। साथ ही इसमें ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 740 जीपीयू का उपयोग किया गया है। लैपटॉप में 16 जीबी LPDDR5 रैम और 128 जीबी UFS3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती हैं। 

वहीं लैपटॉप में कनेक्टिवी के लिए 2 यूएसबी टाइर-सी पोर्ट्स, ब्लूटूथ वर्जन 5.3, और वाई-फाई 7, 5जी (नैनो-सिम और ई-सिम सपोर्ट) का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा लैटपटॉप में पावर के लिए 60Wh की बैटरी मिलती हैं।  कंपनी का कहना है कि डिवाइस को एक बार फुल चार्ज करने पर लगतार 8 घंटे तक यूज किया जा सकता है। साथ ही डिवाइस के सबसे खास AR Glasses क्लियर और हाई-रिजॉल्यूशन वाले ओलेड डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं। 

Sightful Spacetop G1 की कीमत 
Sightful ने इन शानदार टेक्नोलॉजी वाले लैपटॉप को 1700 डॉलर (लगभग 1,42,035 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया है। साथ ही यूजर इस लेटेस्ट लैपटॉप को मात्र 100 डॉलर (लगभग 8355 रुपये) की कीमत देकर प्री-बुक कर सकते हैं। आपको बता दें, इस लैपटॉप की डिलीवरी अक्टूबर 2024 से यूएस में शुरू हो सकती है। फिलहाल अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता कि इस डिवाइस की भारतीय मार्केट में बिक्री शुरू होगी या नहीं? 

ये भी पढ़ेः- Nothing phone में ला रहा बड़ा अपडेट; लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर