Apple Vision Pro Sale Start : एपल के फेमस मिक्सड रियालिटी हेडसेट Apple Vision Pro की सेल आज से शुरू हो गई है। इस डिवाइस की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। कंपनी का दावा है कि इसमें 1 मिलियन यानी 10 लाख ऐप्स को एक्सिस किया जा सकता है। इनमें 600 ऐप्स को स्पेशल हेडसेट के लिए डिजाइन किया गया है। 

अमेरिका की कंपनी Apple अपने बेस्ट इनोवेटिव प्रोडक्ट के लिए जानी जाती है। इन्हीं में से एक प्रोडक्ट एपल विजन भी प्रो की सेल आज से अमेरिका में शुरू हो गई है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने सेल के पहले इसकी जानकारी शेयर की है। 2 फरवरी से यूएस एपल स्टोर पर विजन प्रो की सेल शुरू कर दी गई है। इसकी कीमत 3,499 डालर है। 

क्या स्पेशल मिलेगा 

सीईओ टिम कुक ने बताया कि इसमें 10 लाख से अधिक ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसमें से 600 को विशेष रूप से हेडसेट के लिए डिजाइन किया गया है। 

किन फीचर्स से है लैस 
1. एपल के रियालिटी हेडसेट में यूजर्स को कस्टमाइज 3D इंटरफेस मिलता है। 

2. इस डिवाइस को हाथ, आंख और आवाज से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके चलते इसे एक्सेस करना आसान हो जाता है। 

3. किसी भी लोकेशन को गेम, टीवी और फिल्मों के लिए पर्सनल एंटरटेनमेंट सेंटर में बदल देता है। 

4. इसमें डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ spatial audio मिलता है। 

5. ये हेडसेट डिजिटल कंटेंट के कार्य, निर्माण और उपभोग के लिए नई संभावनाएं बनाता है।

क्या होता है Apple Vision Pro 

Apple Vision Pro किसी भी कमरे को आपके निजी थिएटर में बदल सकता है। spatial audio के साथ यह महसूस करते हैं कि आप किसी एक्टिविटी का हिस्सा हैं। Apple के पहले 3D कैमरे की विशेषता से आप 3D में जादुई स्थानिक तस्वीरें और स्थानिक वीडियो कैप्चर कर सकते हैं, फिर इमर्सिव स्पैटियल ऑडियो के साथ उन यादगार पलों को फिर से जी सकते हैं जैसा पहले कभी नहीं देखा। आप जहां भी हों, सहयोग करें और जुड़ें। फेसटाइम वीडियो टाइलें आदमकद हैं और जैसे-जैसे नए लोग जुड़ते हैं, कॉल आपके कमरे में फैल जाती है।