boAt Airdopes 131 Elite ANC Earbuds: बोट ने एक नया TWS वायरलेस ईयरबड भारत में लॉन्च किया है, जिसका नाम boAt Airdopes 131 Elite ANC है। इस ईयरबड में शानदार बैटरी लाइफ और एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन जैसे अन्य कई प्रीमियम फीचर्स हैं। आइए इसकी कीमत और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

boAt Airdopes 131 Elite ANC की क्या है खासियत?
कंपनी के नए Airdopes 131 Elite ANC ईयरबड में 13mm ऑडियो ड्राइवर हैं जो boAt के सिग्नेचर साउंड को डिलीवर करते हैं। आप ईयरबड्स को ब्लूटूथ 5.3 के जरिए मोबाइल सहित अन्य डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं और यह BEAST मोड को भी सपोर्ट करता है जो गेमर्स के लिए लेटेंसी को कम करता है।

Airdopes 131 Elite ANC की सबसे खास फीचर्स में से एक इसका 32dB नॉइज कैंसलेशन है। ENC (पर्यावरण शोर रद्दीकरण) के साथ क्वाड माइक सेटअप कॉल के दौरान नॉइज को कम करता है और क्लिन क्वालिटी में साउंड प्रदान करता है।

यह भी पढ़ेंः 50MP कैमरा और 5000 mAh बैटरी वाला REDMI 13C 5G फोन हुआ ₹3500 सस्ता, मौका न गवाएं

चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी पैक है, जबकि ईयरबड्स में 35mAh की सेल है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी दावा करती है यह ये ईयरबड्स एक बार फुल चार्ज होने के बाद 60 घंटे तक चलते हैं। इसमें से 10 घंटे ईयरबड्स से ही मिलते हैं, जबकि चार्जिंग केस 5 अतिरिक्त फुल चार्ज तक की सुविधा देता है।

इसके अलावा, boAt Airdopes 131 Elite ANC स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IPX5 रेटिंग मिली है। अन्य खासियतों में इस ईयरबड्स में इन-ईयर डिटेक्शन, वॉल्यूम और हैंड्स-फ्री कॉल के लिए टच कंट्रोल और Google या Siri वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ेंः Vivo Y28s 5G Google Play कंसोल पर हुआ स्पॉट, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन से उठा पर्दा

boAt Airdopes 131 Elite ANC: कीमत और उपलब्धता
ब्रांड ने इस नए ईयरबड्स भारत में 1,499 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिलती है। इच्छुक ग्राहक boAt Airdopes 131 Elite ANC को एक्टिव ब्लैक, एक्टिव टील, एक्टिव व्हाइट और डॉन ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।