Google Maps Update: गूगल अपने यूजर्स को कई तरह की सर्विस उपलब्ध कराता है। गूगल अपनी सभी ऐप्लिकेशन को समय समय पर नए फीचर्स के साथ अपग्रेड करता रहता है। हाल ही में Google ने घोषणा की है कि वह Google Maps में AI अपग्रेड के साथ 5 नई फीचर्स ऐड करने जा रही है।

Google Maps में यह सुविधाएं
गूगल मैप दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले नेविगेशन ऐप्स में से एक है। यह लोकेशन सर्च, रूट, करेंट लोकेशन,ऑन-डिवाइस लोकेशन हिस्ट्री और टाइमलाइन क्रिएशन जैसी कई सुविधाएं अपने यूजर को उपलब्ध करा रहा है। 

आने वाले समय में Google Maps में आपके कई खास फीचर्स मिलने वाले हैं। आइए इन फीचर्स के बारे में जानते है... 

चार्जिंग स्टेशन की मिलेगी जानकारी
यदि आपके पास इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है, तो यह फीचर खासकर आपके लिए ही है। आपको Google मैप्स में ईवी चार्जिंग स्टेशनों (EV charging stations) से जुड़ी जानकारी देने जा रहा है।

3D में देखें मैप
Google मैप के सबसे नई फीचर्स में से एक इमर्सिव व्यू (Immersive View) है। यह आपको स्ट्रीट लेवल से 3D में रूट देखने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि आप अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ही अपने आस-पास से जुड़ी डिटेल व्यू प्राप्त कर सकते हैं।

AI के जरिये नेविगेशन होगा बेहतर
Google मैप नेविगेशन को अल्टरनेटिव रूट सजेशन और  ट्रैफ़िक से बचने की जानकारी देने के लिए AI अपग्रेड मिल रहा है। इसके जरिये आप Google मैप में यह देख पाएंगे कि बाहर निकलने या मुड़ने से बचने के लिए आपको किस लेन में जाना है। आपको सड़क की स्थिति, दुर्घटनाओं और भीड़भाड़ को लेकर  रियल टाइम अपडेट भी मिलेगा।

AI के जरिये नेविगेशन होगा बेहतर

Google मैप्स में मिलेगा नया AI फीचर
Google मैप ने अपने "सर्च विद लाइव व्यू" फीचर का नाम बदलकर "लेंस इन मैप्स" कर दिया है। यह फीचर AI के जरिये आपके कैमरे के व्यू में वस्तुओं और स्थानों को पहचानने और लेबल करने के लिए मदद करती है। 

गूगल मैप में दिखेंगे दो रूट
गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए गूगल मैप में फ्यूल सेविंग फीचर दे दिया है। इसकी मदद से आप अपनी गाड़ी में तेल की खपत को कम कर सकेंगे। गूगल मैप एक दूसरा रूट भी अपने यूजर्स को दिखाएगा जिसमें ट्रैफिक कम हो और आप जल्दी से पहुंच सके। दोनों ही रूट पर लगने वाले फ्यूल खर्च को गूगल मैप डिस्प्ले करेगा। अब यह यूजर पर निर्भरत करता है कि वह कौन सा रूट चुनेगा।