Google News Down: गूगल की न्यूज सर्विस प्लेटफॉर्म गूगल न्यूज दुनियाभर में डाउन (Google News Down) हो गया था। इस सर्विस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को परेशानी हुई। वेब वर्जन के साथ-साथ गूगल न्यूज एंड्रॉयड और आईओएस एप पर भी ओपन नहीं हो रही थी। यूजर्स गूगल न्यूज की डाउन सर्विस का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

गूगल में कुछ सर्च करने के बाद न्यूज सेक्सन में जाने पर समथिंग वेन्ट रॉन्ग का एरर आ रहा था। भारत के साथ-साथ दुनियाभर के यूजर्स को इस परेशानी का सामना करना पड़ा।

एंड्रायड, आईओएस और वेब यूजर्स को भी आ रही परेशानी
गूगल न्यूज के साथ-साथ डिस्कवर भी ठप पड़ गया है। एंड्रायड, आईओएस के साथ-साथ वेब यूजर्स को भी गूगल न्यूज डाउन होने से परेशानिया का सामना करना पड़ा।

यूजर्स ने की एक्स पर शिकायत

न्यूज सर्विस के डाउन होने को लेकर फिलहाल गूगल ने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, अब दुनियाभर में गूगल न्यूज सर्विस एक्टिव हो गई है। यूजर्स अब आसानी से इसका इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

क्या है गूगल न्यूज और गूगल डिस्कवर?
गूगल न्यूज गूगल की प्रमुख सर्विसों में से एक है, जहां दुनियाभर के यूजर्स अपनी पसंदीदा कंटेट को सर्च करते हैं। उसके बाद गूगल उस कंटेट के बारे में गूगल न्यूज के जरिए पूरी जानकारी उपलब्ध कराता है। जहां तक बात गूगल डिस्कवर की है तो यहां यूजर्स के पसंद और रुचि के अनुसार कंटेट प्रदर्शित होते हैं।