iQOO 13 5G: आइकू जल्द ही अपने नए iQOO 13 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इसी महीने के अंत तक चीन में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इसके बाद, दिसंबर 2024 तक इसे भारत और दक्षिण-पूर्वी एशियाई बाजारों में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस बीच इस फोन के ग्लोबल मॉडल को IMEI डेटाबेस पर देखा गया, जिससे इसे और भी जल्द लॉन्च होने का संकेत मिला।

iQOO 13 5G IMEI डेटाबेस पर हुआ लिस्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO 13 के चीनी वेरिएंट का मॉडल नंबर V2408 है। वहीं, इसके ग्लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर I2401 है, जो IMEI डेटाबेस में देखा गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चलता है, नहीं लेकिन लीक जरिए इसके कुछ स्पेक्स सामने आए हैं।

iQOO 13 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक के अनुसार, iQOO 13 में 6.78 इंच का फ्लैट BOE Q1 डिस्प्ले होगा, जो 2K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसे Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर से लैस होने की उम्मीद है। इस फोन को 16GB तक LPDDR5x रैम के साथ आने की संभावना है। इसके चीन वेरिएंट में 1TB तक का UFS 4.0 स्टोरेज हो सकता है, जबकि ग्लोबल मॉडल में 512GB तक का स्टोरेज उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: Vivo Y300 Plus 5G फोन जल्द हो सकता है लॉन्च: जानें संभावित स्पेक्स और कीमत

कैमरा के मोर्चे पर, इस अपकमिंग स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरे हो सकते हैं, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50MP का Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का IMX826 टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है, जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: आ रहा Infinix का सबसे पतला स्मार्टफोन, AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

इसके अलावा, iQOO 13 5G में 6,100mAh की बड़ी मिलने की संभावना है, जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन OriginOS 5 आधारित Android 15 पर काम सकता है।

अन्य फीचर्स
iQOO 13 5G में डुअल स्पीकर्स, अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स होंगे। इसकी बिल्ड क्वालिटी भी मजबूत होगी, जिसमें मेटल मिडिल फ्रेम, बैक पर हैलो लाइट स्ट्रिप, और IP68 रेटिंग होगी।

यह भी पढ़ें: OnePlus Pad पर 17 हजार से ज्याद की छूट, लपक लें धांसू डील!

iQOO 13 5G की भारत में संभावित कीमत
भारत में इस फोन की कीमत लगभग 55,000 रुपए (iQOO 13 5G Price In India) रहने की संभावना है। हालांकि, ब्रांड ने इसकी आधिकारिक कीमत और लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।