Itel Icon 2 Smartwatch : आइटल ग्राहकों के लिए नई स्मार्टवॉच पेश करने जा रहा है। इसका नाम Icon 2 होगा। वॉच का लॉन्च पेज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर लाइव हो चुका है। वॉच को कंपनी 5 मार्च को लॉन्च करने वाली है। आइए आपको इसकी खूबियों के बारे में बताते हैं। 

itel Icon 2 वॉच की खासियत 

  • itel Icon 2 में 1.83 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इमसें 550 nits ब्राइटनेट मिलेगी। वहीं, नेविगेशन के लिए रोटेशनल क्राउन दिया जा रहा है।
  • आइटल की इस वॉच में कस्टमाइजेशन के लिए 150 वॉच फेस की सुविधा दी जा रही है।
  • नई वॉच में Bluetooth v5.3 के साथ ब्लूटुथ कॉलिंग, क्विक कॉन्टैक्ट्स, डायल पैड, कॉल हिस्ट्री और 30 दिन के स्टैंडबाई बैटरी बैकअप के साथ पेश की जा रही है। 
  • डिवाइस 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे- SpO2, heart rate, sleep और female health मिलते हैं। 
  • स्मार्टवॉच में AI voice assistant, कैमरा, म्यूजिक कंट्रोल फंक्शन हैं। पानी और धूल से बचाने के लिए इसमें IP68 रेटिंग है। इस वॉच के साथ ग्राहकों को एक फ्री स्टैप भी दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Samsung F15 5G : कल लॉन्च होगा सैमसंग का लो बजट 5G फोन, दमदार बैटरी और 6GB रैम मिलेगी 

इतनी होगी कीमत... 

आइटल की इस वॉच को ग्राहक Black, Blue और Rose Gold ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वॉच की कीमत को लेकर जानकारियां लॉन्चिंग के बाद ही सामने आएगी। हालांकि, माना जा रहा है कि कंपनी की इस वॉच की कीमत 2000 रुपए से कम होने वाली है।