Moto G85 launched: Motorola ने हाल ही में चीन में Moto S50 Neo स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अब ब्रांड ने इसी डिवाइस को यूरोप में Moto G85 के नाम से पेश किया है। ये फोन स्लिम डिजाइन और कर्व्ड pOLED स्क्रीन के साथ आता है। चलिए अब इस लेटेस्ट फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन भी जान लेते हैं। 

Moto G85 के स्पेसिफिकेशन:
Moto G85 में स्लिम डिज़ाइन, पीछे की तरफ उठा हुआ कैमरा मॉड्यूल है और यह IP54 रेटिंग के साथ वाटर-रेसिस्टेंट है। इसमें 6.7 इंच की कर्व्ड pOLED स्क्रीन है। यह एक क्लियर FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विजुअल और 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ ब्राइट डिस्प्ले प्रदान करता है। स्क्रीन में बिल्ट-इन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

Moto G85 डुअल-कैमरा सिस्टम के साथ आता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है जो मैक्रो और डेप्थ शॉट्स के लिए भी काम करता है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है। Moto G85 में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर है। इसमें 12GB तक रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज है। फोन में 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती हैं। यह Android 14 OS पर चलता है और चार साल के OS अपडेट पाने वाला पहला फोन है।

कीमत और उपलब्धता
Moto G85 यूके में £299.99 (लगभग 31,768 रुपए)  में उपलब्ध है और इसे Motorola के ऑनलाइन स्टोर से ऑर्डर किया जा सकता है। अगर आप अभी ऑर्डर करते हैं, तो आपको 68W का टर्बोपावर चार्जर मुफ़्त मिलेगा।