OPPO Reno 11F 5G: ओप्पो अपने नए स्मार्टफोन रेनो 11F 5G को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस डिवाइस को भारतीय बाजार में OPPO F25 के रूप में लॉन्च होने की संभावना है। अब, इसे मॉडल नंबर CPH2603 के साथ गीकबेंच डेटाबेस पर देखा गया है, जो जल्द लॉन्च का संकेत देता है। बता दें कि यह स्मार्टफोन पहले से भी इंडोनेशिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

OPPO Reno 11F 5G गीकबेंच पर लिस्ट
गीकबेंच स्कोर पर नजर डालें तो, ओप्पो रेनो 11F 5G ने सिंगल-कोर टेस्ट में 897 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2329 का स्कोर हासिल किया, जो हाई परफॉर्मेंस का संकेत देता है। इसे मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 चिपसेट के साथ देने की संभावना है, जो माली-जी 68 MC4 GPU और 8GB रैम के साथ जुड़ा है। हैंडसेट आउट ऑफ द बॉक्स लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

इंडोनेशिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध
आपको बता दें कि, रेनो 11F 5G इंडोनेशिया में पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह दो कलर ऑप्शन-  पिंक और ग्रीन में आता है। ओप्पो F25 का एक हालिया टीजर से पता चलता है कि इसमें 64MP प्राइमरी कैमरा और 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। अन्य स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं।

OPPO Reno 11F 5G: संभावित स्पेसिफिकेशन
जहां तक बात रेनो 11F की है तो, यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले लैस हो सकता है। साथ ही सिक्योरिटी के लिहाज से इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा मिलने की उम्मीद है। कैमरे के मोर्चे पर, इस फोन में OV64B सेंसर के साथ 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर देखने को मिल सकता है।  जबकि, सामने की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है और यह IP65 रेटिंग के साथ आ सकता है।