Redmi Monitor A24 multi-functional stand edition Launched: Xiaomi अपना नवीनतम मॉनिटर Redmi Monitor A24 मल्टी-फंक्शनल स्टैंड एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी इस मॉनिटर को पिछले साल चीन में लॉन्च बजट-फ्रेंडली Redmi Monitor A24 के अपग्रेडेशन के तौर पर एक मल्टी-फंक्शनल स्टैंड एडिशन पेश किया है। इस डिवाइस में  23.8 इंच का डिस्प्ले है, जो स्लिम बेजल के साथ आती है। यहां हम इस लेटेस्ट डिवाइस की कीमत और फीचर्स बता रहे हैं। आइए जानें... 

Redmi Monitor A24 स्पेशल एडिशन के फीचर्स 
शाओमी के Redmi Monitor A24 मॉनीटर में 1920 x 1080 फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला 23.8 इंच का डिस्प्ले है, जो ऑफिस के कामों और मनोरंजन दोनों के लिए आदर्श है। इसकी स्क्रीन में 100Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट मिलता है, जिससे मोशन ब्लर और लैग कम होता है और ब्राउज़िंग और मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस बेहतर होता है।

ये भी पढे़ः- Lenovo Watch लॉन्च: AMOLED डिस्प्ले, एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर के साथ 12 दिनों की बैटरी; देखें कीमत

इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है और इसकी ब्राइटनेस 250 cd/m² है। डिस्प्ले 16.7 मिलियन रंग प्रदान करता है, जो 99% sRGB कलर कवरेज के साथ बाइव्रेंट और सटीक रंग प्रजनन सुनिश्चित करता है। मॉनीटर में 6ms का रिस्पॉन्स टाइम है और यह 1000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है। 

अल्ट्रा थिन बॉडी 
मॉनीटर में 16.8mm की अल्ट्रा-थिन बॉडी है, जो इसे हल्का और स्टाइलिश दोनों बनाती है। इसमें स्लिम बेज़ल के साथ 94% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है, जो एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। एडजस्टेबल स्टैंड टिल्ट, हाइट एडजस्टमेंट, स्विवेल को सपोर्ट करता है और इसे पोर्ट्रेट मोड में घुमाया जा सकता है, जो अलग-अलग यूजर की ज़रूरतों को पूरा करता है। यह VESA माउंट के अनुकूल भी है। Redmi A24 मॉनिटर में DP 1.4, HDMI और DC IN पावर पोर्ट शामिल हैं, जिससे यूजर आसानी से विभिन्न डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। जॉयस्टिक कंट्रोल मेनू नेविगेशन और सेटिंग एडजस्टमेंट को सुविधाजनक बनाता है।

Redmi Monitor A24 स्पेशल एडिशन की कीमत 
ब्रांड ने Redmi Monitor A24  मल्टी-फंक्शनल स्टैंड एडिशन को 519 युआन ( लगभग 6,129 रुपए) की कीमत पर पेश किया है और यह JD.com पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।