Samsung Galaxy A36: सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी A सीरीज के तहत नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में Galaxy A56 और Galaxy A36 के बारे में कई लीक्स सामने आए थे। अब ताजा जानकारी के अनुसार, Galaxy A36 5G को FCC सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जिससे इसके ग्लोबल लॉन्च की पुष्टि होती है।

Samsung Galaxy A36 को FCC पर देखा गया
कुछ समय पहले Galaxy A56 को FCC सर्टिफिकेशन मिला था और अब Galaxy A36 को भी इसी डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन के मॉडल नंबर SM-A366E/DS और SM-A336U हैं, जहां DS का मतलब है डुअल सिम सपोर्ट।

FCC सर्टिफिकेशन में पुष्टि हुई है कि Samsung Galaxy A36 में कई दमदार फीचर्स होंगे, जिसमें 5G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, GNSS, NFC और WiFi 6 सपोर्ट और 25W फास्ट चार्जिंग (EP-TA800 चार्जर के साथ) शामिल हैं।

भारत में भी हो सकता है लॉन्च
Galaxy A36 को GCF सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, जिससे इसकी जल्द घोषणा की उम्मीद बढ़ गई है। इसके अलावा, इसे पिछले महीने BIS सर्टिफिकेशन में भी देखा गया था, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy A36 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग का यह स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 3 या Snapdragon 7s Gen 2 द्वारा संचालित होगा, जिसके साथ 6GB रैम दिया जा सकता है। यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 पर काम करेगा और लीक हुई रेंडर्स के मुताबिक, Galaxy Note 10 जैसा प्रीमियम लुक देगा।