Samsung Galaxy F05 Sale Live Today: सैमसंग ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F05 को लॉन्च किया है। अब यह स्मार्टफोन आज यानी 20 सितंबर को शाम 7 बजे पहली सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। कंपनी ने इस डिवाइस को भारत में महज 7,999 रुपए में लॉन्च किया है और इसमें बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा के साथ कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। आइए इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy F05 की कीमत और उपलब्धता
सैमसंग ने गैलेक्सी F05 को सिंगल- 4GB/64GB वेरिएंट में पेश किया है, जिसकी कीमत मात्र 7,999 रुपए रखी गई है। फोन ट्विलाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आता है और इच्छुक ग्राहक इसे Flipkart से खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर की बात करें, तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। कीमत कम होने के बावजूद कंपनी फोन को खरीदने के लिए EMI ऑप्शन भी दे रही है।

Samsung Galaxy F05 के स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले है।
  • प्रोसेसर: फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर है।
  • रैम और स्टोरेज: इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही RAM प्लस फीचर के जरिए RAM को भी बढ़ाया जा सकता है।
  • कैमरा: रियर में F/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। जबकि, फ्रंट में 8MP का कैमरा है।
  • बैटरी: 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।
  • सॉफ्टवेयर: गैलेक्सी F05 एंड्रॉयड 14 पर चलता है और इसे दो OS अपडेट और चार साल के सुरक्षा पैच मिलेंगे।
  • सिक्योरिटी: फेस अनलॉक।
  • डिजाइन: फोन बैक स्टाइलिश लेदर पैटर्न डिजाइन के साथ आता है।