Samsung Galaxy S24 FE: सैमसंग ने इसी साल गेलेक्सी एस 24 सीरीज को लॉन्च किया है। अब, कहा जा रहा है कि कंपनी इस लाइनअप में एक नया डिवाइस जोड़ने पर काम कर रही है। अपकमिंग डिवाइस संभवतः गैलेक्सी S24 FE होने वाला है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इस अपकमिंग फोन को वन UI टेस्ट बिल्ड पर स्पॉट किया गया है, जो संकेत देता है कि स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में दस्तक देगा।

Samsung Galaxy S24 FE वन UI टेस्ट बिल्ड पर हुआ स्पॉट
दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज की आगामी गैलेक्सी S24 FE को पहले यूके कैरियर लिस्ट में देखा गया था, जिससे इसके SM-721U मॉडल नंबर का पता चला था।आपको बता दें कि, गैलेक्सी S23 FE को अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था, इसलिए उम्मीद है कि कंपनी अपने नए डिवाइस Galaxy S24 FE को नवंबर के आसपास या उसके बाद लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ेंः Vivo S19 Pro जल्द दे सकता है दस्तक, लॉन्च से पहले सामने आए डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी डिटेल्स

नए सैमसंग FE मॉडल को कथित तौर पर वन यूआई टेस्ट बिल्ड में देखा गया था। सैमसंग के फर्मवेयर सर्वर पर बिल्ड वर्जन S721BXXU0AXE3/S721BOXM0AXE3/S721BXXU0AXE3 है। यह डिवाइस को SM-S721B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट करता है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह Galaxy S24 FE का यूरोपीय वर्जन हो सकता है। हालांकि, लिस्टिंग से फोन के बारे में ज्यादा विवरण सामने नहीं आए हैं।

संभावित स्पेसिफिकेशन
अफवाह है कि सैमसंग गैलेक्सी एस 24 एफई Exynos 2400 & SD 8 Gen 3 chip द्वारा संचालित होगा, जो LPDDR5X 12GB तक RAM और UFS 3.1 128GB/256GB storage से जुड़ा हो सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी हो सकती है और सामने की तरफ इसमें 6.1 इंच की AMOLED display मिलने की उम्मीद है।

वर्तमान में, हमारे पास इस अपकमिंग फोन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी Samsung Galaxy S24 FE फोन की लॉन्च को लेकर कोई जानकारी साझा कर सकती है। इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए हरिभूमि के साथ बने रहें।

Samsung Galaxy S24 Series के बारे में जानने के लिए क्लिक करें