Unihertz Jelly Max 5G phone launched soon: कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Unihertz ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोन Jelly Max को टीज़ किया है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह बाजार में सबसे छोटा 5G फ़ोन होगा। शुरुआती घोषणा के दो हफ़्ते बाद, कंपनी ने अब इस अपकमिंग डिवाइस के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। यहां हम आपको इस छोटू फोन के बारें में डिटेल से बता रहे हैं। 

Unihertz Jelly Max के स्पेसिफिकेशन 
Jelly Max एक पावरपुल प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 12GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 7300 चिप है। अपने पूर्ववर्ती Jelly Star की तुलना में, Unihertz ने  significant performance upgrades का वादा किया है। इस फोन में 54% तेज़ CPU, 87% ज़्यादा तेज़ GPU, 36% ज़्यादा तेज़ मेमोरी और ऊर्जा दक्षता में 30% तक का सुधार किया गया है। 

हालांकि सटीक स्क्रीन साइज़ के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं, लेकिन Unihertz ने कहा है कि Jelly Max बैटरी लाइफ़ से समझौता नहीं करेगा। इसमें 4000mAh की बैटरी है, जो इस तरह के कॉम्पैक्ट डिवाइस के लिए बड़ी है। इसे 66W फ़ास्ट चार्जिंग द्वारा और भी बेहतर बनाया गया है, जिससे आप केवल 20 मिनट में फ़ोन को 90% तक चार्ज कर सकते हैं।

फोन के टीज़र में दिखाए गए मानक कीबोर्ड के साथ तुलना करने पर पता चलता है कि इसका आकार iPhone 13 Mini के समान है। यह Jelly Star के छोटे 3-इंच डिस्प्ले से एक महत्वपूर्ण छलांग होगी, जिससे Jelly Max रोज़मर्रा के उपयोग के लिए अधिक व्यावहारिक ऑप्शन बन जाएगा। लॉन्च की तारीख और कीमत के बारे में जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि जल्द इस डिवाइस के अन्य सभी स्पेसिफिकेशन भी सामने आ जाएंगे। 

ये भी पढ़ेः- Amazon Basics Monitor: ₹12000 की धांसू छूट के साथ खरीदें 60Hz रिफ्रेश रेट वाला मॉनिटर; चेक करें फीचर्स