Xiaomi Pad 7 Pro: क्या आपको चीन की टेक कंपनी शाओमी के गैजेट्स पसंद हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। जी हां शाओमी जल्द ही अपना न्यू टैबलेट मार्केट में उतारने जा रहा है। इसमें 10000 mAh की बेहतरीन बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसके फीचर्स और डिजाइन भी बेहद यूनिक हो सकते हैं। इसकी लॉन्चिंग बहुत जल्द हो सकती है।  

Xiaomi अपना पावरफुल टैबलेट लॉन्च करने जा रही है। इसका नाम Xiaomi Pad 7 Pro है। इस टैब की कुछ जानकारी सामने आई है। हाल ही में इसे सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। इस टैबलेट को ऑनलाइन डेटाबेस में 24018RPACG मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया। इसके ग्लोबल वेरिएंट होने की उम्मीद है।

IMDA सर्टिफिकेशन इसे लो पॉवर्ड टैबलेट कंप्यूटर के रूप में लिस्ट करता है। यह ब्लूटूथ कनेक्शन का सपोर्ट करेगा। हालांकि इसकी कीमत कितनी होगी, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। न ही इसके फीचर्स को लेकर कोई डिटेल मिली है। 

मिल सकते हैं ये फीचर्स

3C सर्टिफिकेशन से कंफर्म हुआ है कि Xiaomi Pad 7 Pro Tab 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। पहले कि रिपोर्ट में हिंट दिया गया था कि मॉडल में 10 इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल होगा। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 2K रिजॉल्यूशन पेशकश कर सकता है। डिस्प्ले में पतले बेजल्स और पहले से बेहतर डिजाइन देखने को मिल सकती है। शाओमी पैड 7 प्रो में Qualcom Snapdragon 8 Generation Processor मिलने की उम्मीद है। जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।