Leopard Rescue Video : महाराष्ट्र के धुले जिले के एक गांव में नर तेंदुए का सिर एक बर्तन में फंस गया। तेंदुआ रहवासी इलाके में देखा गया था। ग्रामीणों ने तेंदुए को बर्तन में मुंह फंसा देखा तो तुरंत वन विभाग को इस बात की सूचना दी। जानकारी के मुताबिक तेंदुआ करीब 5 घंटे तक इसी स्थिति में रहा। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का मुंह सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। 

ANI ने अपने पोस्ट में लिखा- महाराष्ट्र के धुले जिले के एक गांव में एक नर तेंदुए को धातु के बर्तन में अपना सिर फंसाकर पांच घंटे बिताने पड़े, बाद में वन विभाग ने उसे बचा लिया : रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर सविता सोनावणे

इसे भी पढ़ें : Ranthambore Hunting Video : पानी पी रहे हिरण पर मारा झपट्टा, देखें बाघिन ने कैसे पलभर में बना लिया शिकार 

वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने पहले तेंदुए को बेहोश किया। इसके बाद बर्तन को कटर की मदद से काटा, तब कही जाकर तेंदुआ का सिर बाहर आया। इस दौरान तेंदुआ 5 घंटे तक इसी हालत में पड़ा रहा। वहीं, तेंदुए के रेस्क्यू के बाद उसे पिंजरे में बंद कर दिया। काफी समय से परेशान हो रहा तेंदुआ आजाद होने के बाद गुस्से में दिखाई दिया। पिंजरे में बंद होने पर वह गुर्राता नजर आया। 

इसे भी पढ़ें : Leopard Video : तेंदुआ ने पी शराब, फिर करने लगा पालतू जानवर जैसी हरकतें; नजारा कर देगा हैरान

रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर सविता सोनावणे की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।