Birthday: 50 की उम्र में भी कहर ढाती हैं काजोल!

05 Aug 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल 5 जुलाई को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी खुशनुमा पर्सनालिटी, चुलबुलापन और फनी अंदाज इंडस्ट्री की बाकी एक्ट्रेस से अलग बनाता है।

उन्हें इंडस्ट्री में 30 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है। उन्होंने तमामत सुपरहिट फिल्में देकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। 1992 में बेखुदी से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। करियर के शुरुआत से ही उन्होंने इंडस्ट्री में अलग छाप छोड़ी है।

साल दर साल उन्होंने तमाम हिट फिल्में दीं, जिनमें- 'गुप्त', 'करण अर्जुन', 'कुछ कुछ होता है', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्में हैं। 17 की उम्र में उन्होंने पहली फिल्म की थी।

50 साल की उम्र में भी काजोल बेहद फिट, एनर्जेटिक और खूबसूरत दिखती हैं। वह इस समय की अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं।

इंस्टाग्राम पर उनके 17 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। वह अपने पति अजय देवनग, बेटी निसा, बेटे युग, मां तनिषा समेत अपने परिवार की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

1999 में काजोल ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से शादी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, काजोल की कुल नेट वर्थ 240 करोड़ रुपए है।