04 Mar 2025
होली का त्योहार आने वाला है। इस मौके पर घर में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। हर घर में मठरी तो जरूर ही बनाई जाती है।
मैदे की मठरी बहुत कॉमन है लेकिन एक यूनिक टच देकर आप नया पकवान बना सकते हैं। बेसन मसाला मठरी होली के पकवान के लिए बेस्ट है। जाने कैसे बनाना है।
सामग्री 1 कप मैदा, 1 कप बेसन, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन, हींग, नमक, कसूरी मेथी, तेल
रेसिपी सबसे पहले मैदा में नमक, अजवाइन और मोयन के लिए तेल डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सख्त आटा गूंथ लें।
- अब दूसरी कटोरी में बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हींग समेत सभी मसाले डालें। मोयन के लिए तेल डालकर पानी से सख्त आटा गूथ लें।
- अब मैदे के आटे की लोई बेलें। इसी तरह बेसन के आटे की लोई बेलें। अब मैदे की परत पर बेसन की रोटी की परत रखें। अब दोनों को रोल कर लें।
- रोलकर को छोटे टुकड़ों में काट लें। बाद में इन्हें हल्के हाथ से बेलें। गर्म तेल में मध्यम-धीमी आंच पर गोल्डन फ्राय करें।