बिना डिशवॉशर के बस 5 मिनट में धोएं सारे बर्तन

01 Aug 2024

बर्तन धोना तमाम लोगों के लिए मुश्किल टास्क होता है। इसे धोने में लंबा वक्त भी लग जाता है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है।

अपना समय बचाने के लिए कई लोग डिशवॉशर का इस्तमाल करते हैं, लेकिन इससे बर्तन की सफाई पूरी तरह नहीं होती, कई बार बदबू भी नहीं जाती।

इसके लिए हम बताने जा रहे हैं ऐसी ट्रिक जिससे आप सिर्फ 5 मिनट में सारे बर्तन चुटकियों में साफ कर लेंगे। इसमें बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

इसके सबसे पहले किचन की सिंक को अच्छी तरह साफ कर लें और फिर उसका ढक्कन बंद कर दें। इसमें हल्का गर्म पानी भर लें, और आधा सिंक तक पानी भरें।

अब इसमें लिक्विड डिशवॉश साबुन डालें। इसके साथ 1 चम्मच नमक और नींबू काटकर डाल दें। अब सिंक में सारे गंदे बर्तनों को डालकर कुछ देर छोड़ दें।

गर्म पानी में बर्तनों को छोड़ने से इसकी गंदगी अपने आप निकलने लगेगी। अब एक स्पॉन्ज या स्क्रब से बर्तनों को धोएं। इसमें डिशवॉश सोप भी लगा सकते हैं।

नींबू लगाने से बर्तनों की बदबू भी जाएगी और ये साफ भी हो जाएंगे। कम समय में बर्तन साफ करने का ये बेहतरीन तरीका है।