Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, सब करेंगे तारीफ

31 Aug 2024

हरतालिका तीज पर यूनिक तरीके से पूजा थाली सजाने का सोच रही हैं तो इन क्रिएटिव आईडिया का इस्तेमाल कर सकती हैं।

फूलों से सजाएं थाली – थाली को सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूलों का उपयोग कर सकती हैं। इन रंग-बिरंगे फूलों को थाली के किनारों या बीच में चिपकाएं। ये काफी खूबसूरत लगेगा।

पूरी थाली का रखें एक थीम दीमक, फल, मिठाई, अक्षत-रोली हर चीज को एक ही थीम पर सजाएं। इससे पूजा की थाली डिफ्रेंट और खूबसूरत लगेगी।

मोती से सजाएं मोतियों को एक धागे में पिरोकर चिपकाएं। इससे आप बेहद कम समय में थाली को सुंदर सजा पाएंगी।

गोटा से सजाएं थाली को किसी एक कलर के कपड़े से सेट करें। फिर आप इसमें गोटा का किनारों पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्वास्तिक या ऊं लिखें थाली की सजावट के समय गोटा या मोतियों से थाली पर स्वास्तिक या ऊं बना सकती हैं। इससे भी आपकी थाली यूनिक और खूबसूरत लगेगी।