सिंघाड़े के आटे का हलवा महाशिवरात्रि व्रत में जरूर बनाएं, जानें रेसिपी

22 Feb 2025

हिंदू धर्म के अहम त्योहारों में से महाशिवरात्रि एक महा पर्व माना जाता है। भगवान शिव को समर्पित इस खास दिन पर लोग व्रत भी रखते हैं।

महाशिवरात्रि के पर्व पर व्रत रखने वालों के लिए सिंघाड़े के आटे का हलवा की आसान सी रेसिपी बता रहे हैं। ये व्रत में जरूर खाया जा सकता है।

सिंघाड़े के आटे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद है। ये व्रत में आपके शरीर में ऊर्जा बनाए रखेगा। तो जानिए कैसे बनाना है।

सामग्री 1 कप सिंघाड़े का आटा, 1 कप चीनी, 3 बड़ा चम्मच घी, ½ कप पानी, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, काजू, बादाम, किशमिश

रेसिपी सबसे पहले पैन में 2-3 चम्मच घी डालें। इसमें सिंघाड़े का आटा डालकर कम आंच पर भूनें। लगातार चलाते रहें, रंग भूरा होने पर आटा तैयार है।

अब इसमें चीनी, घी और इलायची पाउडर डालें। अब पानी डालें और लगातार चलाते रहे। गाढ़ा होने पर इसमें काजू- बादाम किशमिश मिलाएं।

अब हल्का घी डालकर आटे को चालते रहें जब तक इसकी कंस्सिटेंसी हलवे की तरह न हो जाए। अब गैस बंद करें और सिंघाड़े का गर्मा-गर्म हलवा सर्व करें।