हरतालिका तीज की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

30 Aug 2024

हरतालिका तीज का व्रत विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस बार 5 सितंबर को ये व्रत पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं।

साज-सज्जा की सामग्रियों के अलावा हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। हरतालिका तीज पर अपने हाथों में अपने पिया जी के नाम की मेहंदी रचानी है, तो यहां देखिए लेटेस्ट डिजाइन।

हरतालिका तीज विशेषतौर पर शिव-पार्वती को समर्पित होता है। ऐसे में हाथों पर शिव-पार्वती की आकृति वाली मेहंदी लगा सकती हैं।

नई नवेली विवाहित महिलाओं पर फुल हैंड मेहंदी भी खूब जंचती है। इस तरह अपने गोरे-गोरे हाथों को मेहंदी से भरें।

मोर वाली मेहंदी डिजाइन भी काफी ट्रेंड में रहती है। इसके अलावा सावन कॉनसेप्ट वाली डिजाइन भी हरितालिका तीज पर अच्छी लगती हैं।

मेहंदी में चेन डिजाइन भी बेहतरीन लगती हैं। उल्टे हाथों में चेन डिजाइन और भी खिलकर दिखती हैं।

झूला झूलती हुई महिला की आकृति वाली मेहंदी डिजाइन हरतालिका तीज पर अच्छी लगेंगी। ये डिजाइन यूनीक है।