गणपति बप्पा का सपना देखना शुभ या अशुभ, यहां जानिये...

18 Sep 2024

सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देव माना गया है। इनकी पूजा अर्चना से घर की सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

क्या आप जानते हैं कि सपने में गणेश जी का दिखाई देना शुभ होता या अशुभ, ज्यादातर लोग शुभ कहेंगे, लेकिन यह पूरा सत्य नहीं है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपके सपने में भगवान गणेश आते हैं, तो यह काफी शुभ संकेत माना गया है। अर्थात आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।

यदि आप अपने सपने में गणेश जी की मूर्ति देखते हैं, तो यह सपना भी बहुत शुभ होता है। इस तरह के सपने आपको जल्द शुभ समाचार दे सकता है।

यदि आप सपने में गणपति बप्पा का विसर्जन देखते हैं, तो यह शुभ नहीं माना गया है। अर्थात आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी आ सकती है।