भगवान श्री कृष्ण के सबसे प्रसिद्ध मंदिर

26 Aug 2024

द्वारकाधीश मंदिर- गुजरात के द्वारका में बना ये मंदिर हिंदुओं के 4 प्रमुख धामों में से एक है। मंदिर समुद्र तट के निकट स्थित है।

बांके बिहारी मंदिर- उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर भगवान श्री कृष्ण का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है। यहां कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर खास जन्मोत्सव मनाया जाता है।

कृष्ण बलराम मंदिर- वृन्दावन का कृष्ण बलराम मंदिर बहुत खास है। इस मंदिर में मुख्य रूप से श्री कृष्ण और उनके भाई बलराम की मूर्ति स्थापित है।

जगन्नाथ मंदिर- ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर हिंदुओं के 4 प्रमुख धामों में से एक है। हर साल यहां आषाढ़ मास में रथयात्रा निकाली जाती है।

जगन्नाथ मंदिर- ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर हिंदुओं के 4 प्रमुख धामों में से एक है। हर साल यहां आषाढ़ मास में रथयात्रा निकाली जाती है।

गोविंद देव जी मंदिर- राजस्थान के जयपुर में स्थित गोविंद देव जी मंदिर भगवान कृष्ण का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है जिसका शिखर नहीं है। गोविंदजी की मूर्ति पहले वृन्दावन के मंदिर में स्थापित थी, राजा जिसे सवाई जय सिंह-II ने अपने कुल देवता के रूप में यहां दोबारा स्थापित करवाई थी।

प्रेम मंदिर- पूरे विश्व में प्रसिद्ध भगवान कृष्ण और राधा रानी का प्रेम मंदिर मथुरा के वृंदावन में स्थित है। यह मंदिर कृष्ण और राधा के प्रेम को समर्पित है।

इस्कॉन मंदिर- भगवान कृष्ण का इस्कॉन मंदिर देश में कई जगहों पर स्थित है, इसके अलावा यह मंदिर विदेश में भी स्थित है। इस मंदिर में बड़े ही धूम-धाम से सभी त्योहार मनाए जाते हैं।