लिट्टी चोखा प्रेमियों के लिए दिल्ली की बेहतरीन जगह, यहां मिलेगा बिहार का असली स्वाद...

11 Sep 2024

मिस्टर लिट्टीवाला: लिट्टी चोखा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लक्ष्मी नगर का लिट्टी चोखा वास्तव में अपने खास स्वाद के लिए मशहूर है। खासतौर पर आलू और बैंगन के चोखे का स्वाद जिंदगीभर याद रहेगा।

भोजपुरिया लिट्टी चोखा वाले: यहां आप लिट्टी चोखा के साथ अन्य बिहारी व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं। द्वारका के सेक्टर 22 स्थित यह स्टॉल रात 11 बजे तक खुला रहता है। यहां होम डिलीवरी की भी सुविधा उपलब्ध है।

झारखंड फूड स्टॉल: इनके लिट्टी चोखा की रेसिपी बेहद खास है। आईएनए दिल्ली हाट स्थित यह स्टॉल झारखंड और बिहार की पारंपरिक व्यंजनों का अद्वितीय देसी तड़का पेश करता है। लिट्टी चोखा झारखंड और बिहार की बेहद लोकप्रिय डिश है।

गांव रेस्टोरेंट: मालवीय नगर स्थित इस रेस्टोरेंट में कभी जाना हो, तो इनके लिट्टी चोखा को भी अवश्य ट्राई करना। यह रेस्टोरेंट देसी गांव जैसा माहौल देता है, साथ ही बेहतरीन लिट्टी चोखा परोसने में माहिर है।

द पॉटबैली: चाणक्यपुरी स्थित यह रेस्टोरेंट भी अपने लिट्टी चोखा की वजह से बेहद फेमस है। बिहार ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के लोग भी इनके लिट्टी चोखा के खास दिवाने हैं। यहां अक्सर मनोरंजन कार्यक्रम भी होते हैं, जैसे स्टैंडअप कॉमेडी शो।

इन जगहों पर जाकर आप न केवल लिट्टी चोखा का आनंद ले सकते हैं, बल्कि बिहारी भोजन की अन्य विशेषताओं का भी अनुभव कर सकते हैं। तो देर किस बात की, पहुंच जाइये लिट्टी चोखा का स्वाद लेने...