26 Jul 2024
सदर बाजार- यह मार्केट पुरानी दिल्ली में हैं, यहां पर आपको थोक में कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, परिधान और सौंदर्य प्रसाधन की चीजें मिल जाएंगी।
नेहरू प्लेस- यह बाजार दिल्ली के दक्षिण साइड में स्थित है। नेहरू प्लेस में आपको कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान थोक में मिलते हैं।
पहाड़गंज बाजार- यह दिल्ली के फेमस बाजारों में से एक है। यह बाजार कपड़े, सहायक उपकरण, चमड़े का सामान आदि थोक बाजार के लिए फेमस है।
चांदनी चौक- यह मार्केट पुरानी दिल्ली में स्थित है। यहां मसाले, कपड़े, शादी की पोशाक, इलेक्ट्रॉनिक सामान और ड्राई फ्रूट्स थोक दाम में मिल जाएंगे।
आजादपुर मंडी- इस मार्केट में थोक सामान फुल, फल, सब्जियां, तिरपाल आदि चीजें मिलते हैं। यहां से देश के कोने-कोने में सामान की सप्लाई की जाती है।