गणपति बप्पा मोरया... दिल्ली में इन मंदिरों के दर्शन से दूर हो जाएंगे सारे विघ्न

27 Aug 2024

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। आज दिल्ली के प्रसिद्ध गणपति के फेमस मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सरोजिनी नगर मार्केट स्थित श्री विनायक मंदिर के दर्शन करके सारी थकान दूर हो जाती है। यहां गणपति के दर्शन करने दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं।

शाहदरा का सिद्धिविनायक मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतारें रहती हैं। यहां दर्शन करने से हर प्रकार के विघ्न और समस्याओं का निवारण होता है।

न्यू अशोक नगर के गणपति मंदिर में बप्पा की भव्य मूर्ति लगी है। यहां के भक्तिमय माहौल में आपको मानसिक शांति और आध्यात्मिक सुकून मिलता है।

लक्ष्मी नगर स्थित गणपति मंदिर में भी आप भगवान गणेश की प्रतिमा देखकर ही आप मोहित हो जाएंगे। गणेश चतुर्थी पर भी यहां के दर्शन अवश्य करने चाहिए।

चांदनी चौक का गणपति मंदिर दिल्ली के पुराने और प्रसिद्ध मंदिरों में शुमार है। यहां गणपति जी की पूजा से भक्तों को बड़ी-बड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।