दिल्ली एनसीआर के ये हैं प्रसिद्ध गणेश मंदिर

30 Aug 2024

वैदिक पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी का व्रत 7 सितंबर 2024 दिन शनिवार को है।

ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के इन मंदिरों में विघ्नहर्ता गणेश जी का दर्शन करने से सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

तो आइए दिल्ली-एनसीआर के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानते हैं।

श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर- यह मंदिर मयूर विहार फेज 1 में स्थित है। यह मंदिर दिल्ली का सबसे पुराने मंदिरों में से एक है।

श्री विनायक मंदिर- यह मंदिर नोएडा के जेएसएस कॉलेज के पास स्थित है। इस मंदिर का वास्तुकला देखकर आपका मन मोहित हो जाएगा।

श्री सिद्धिविनायक मंदिर- यह मंदिर दिल्ली के द्वारका में स्थित है। यहां प्रत्येक साल गणेश चतुर्थी के दिन बड़े ही धूम-धाम से उत्सव मनाया जाता है।

गणेश मंदिर- यह मंदिर दिल्ली के कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर के बगल में स्थित है। इस मंदिर की स्थापना 1952 में हुई था। यहां गणेश चतुर्थी के दिन जरूर जाएं।