क्या आप जानते हैं दिल्ली मेट्रो की सबसे पुरानी लाइन कौन सी है? जानें यहां...

23 Aug 2024

दिल्ली मेट्रो रोजाना लाखों लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचाता है।

दिल्ली का मेट्रो भारत का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है, जो अब दिल्ली वालों की लाइफ लाइन बन गई है।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो की शुरुआत 25 दिसंबर 2002 को हुई थी।

लेकिन क्या आप जानते हैं दिल्ली मेट्रो की सबसे पुरानी लाइन कौन सी है। अगर नहीं तो आइए जानते हैं।

दिल्ली मेट्रो की सबसे पुरानी लाइन ब्लू, येलो नहीं बल्कि रेड लाइन है।

जो पहली बार मेट्रो रेड लाइन पर शाहदरा से तीस हजारी के बीच 8.4 किमी दूरी पर चलना शुरू हुई थी।