कभी सफेद रंग का था दिल्ली का 'लाल किला', जानें लाल रंग के पीछे का रहस्य...

21 Sep 2024

पुरानी दिल्ली स्थित लाल किला सदियों से राजधानी दिल्ली की शान रहा है। इसे देखने के लिए विदेशी पर्यटक भारी संख्या में पहुंचते हैं।

प्रधानमंत्री हर साल 15 अगस्त को इस लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हैं। देशवासी इस दिन आजादी का जश्न मनाते हैं।

क्या आप जानते हैं कि इस लाल किले का रंग शुरू से लाल था, अगर हां बोल रहे हैं, तो बता दें कि आप गलत हैं। शुरू में इस किले का रंग सफेद था।

शाहजहां ने 1638 में लाल किले का निर्माण शुरू कराया, मूल स्वरूप सफेद संगमरमर और चूने से बना था। मतलब सफेद चूने (lime plaster) से बनाया गया था।

ब्रिटिश शासकों ने लाल किले पर कब्जा कर इसका रंग बदलवा दिया। दरअसल, लाल रंग को शक्ति और साम्राज्य का प्रतीक माना जाता है।

ऐसे में ब्रिटिश शासकों ने अपनी शक्ति के प्रतीक के रूप में इस किले का रंग सफेद से लाल करा दिया। अगर कभी लाल किला देखें तो यह कहानी भी अवश्य याद करना।