दिल्ली में यहां मिलती है पैसा वसूल भेलपुरी, स्वाद जो दीवाना बना देगी...

02 Sep 2024

स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए दिल्ली किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आपको एक से बढ़कर एक स्ट्रीट फूड खाने को मिलेंगे।

स्ट्रीट फूड की लिस्ट में आज हम आपको दिल्ली की बेस्ट भेलपुरी के बारे में बताएंगे, जो दाम में कम और स्वाद में ज्यादा होंगे।

नत्थू स्वीट्स: मंडी हाउस की बंगाली मार्केट की यह शॉप भेलपुरी के लिए प्रसिद्ध है। मंडी हाउस में शॉपिंग कीजिए, फिर यहां की भेलपुरी भी अवश्य ट्राई कीजिए।

प्रिंस पान: ग्रेटर कैलाश वन स्थित इस शॉप पर भी भेलपुरी के शौकीनों का तांता लगा रहता है। यहां के अन्य स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने दूर दूर से लोग पहुंचते हैं।

इमली: ये राजेंद्र प्लेस का प्रसिद्ध चाट हाउस है। इमली में मिलने वाली भेलपुरी अपने स्वाद और ताजगी के लिए प्रसिद्ध है। यहां की चाट का स्वाद आसानी से भूल नहीं पाएंगे।

बॉम्बे भेलपुरी: साउथ एक्सटेंशन स्थित बॉम्बे भेलपुरी एक लोकप्रिय चाट हाउस है। यह स्थान अपने स्वादिष्ट और पारंपरिक भेलपुरी के लिए जाना जाता है। भेलपुरी एक हल्का और कुरकुरा स्नैक है, एक बार स्वाद अवश्य चखियेगा।