15 अगस्त के दिन दिल्ली में घूमने के ये हैं खूबसूरत जगह...

28 Jul 2024

पूरे देश में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

इस दिन कॉलेज, स्कूल, ऑफिस सभी जगह छुट्टियां रहती हैं।

अगर आप भी दिल्ली या आसपास रहते हैं तो 15 अगस्त के दिन दिल्ली के इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं।

लाल किला- यहां पर सबसे पहले तिरंगा फहराया जाता है। साथ ही लाल किला पर कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम, झांकियां और परेड देखने को मिलते हैं।

राष्ट्रीय संग्रहालय- यह भारत के सबसे बड़े म्यूजियम में से एक है। इसकी स्थापना 1949 में हुई थी। यहां पर आपको कई तरह के अद्भुत कलाकृतियां देखने को मिल जाएंगे।

इंडिया गेट- 15 अगस्त के दिन इंडिया गेट पर अलग ही चमक देखने को मिलती है। यहां पर आपको देश के गौरव और समृद्धता पर गर्व महसूस होगा।