मथुरा-वृंदावन की तरह सज रही दिल्ली, जानिये कहां लगे कृष्ण जन्माष्टमी पर बड़े मेले...

20 Aug 2024

26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। दिल्ली में हर कृष्ण जन्माष्टमी पर बड़े मेलों का आयोजन किया जाता है।

दिल्ली में पिछले साल की तरह इस साल भी कई जगहों पर मेलों का आयोजन शुरू हो चुका है। तो चलिये बताते हैं इनकी लोकेशन और टाइमिंग के बारे में...

ईस्ट दिल्ली में कड़कंड़डूमा कोर्ट के पास सीबीटी ग्राउंड पर कृष्ण जन्माष्टमी मेला लग चुका है। यह मेला 26 अगस्त तक रोजाना शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा।

यहां की भव्य सजावट, रंगीन लाइटें और संगीत से भरे माहौल में आप कन्हैया के भजनों पर कृष्ण भक्ति में डूब जाएंगे। यहां आप कन्हैया की झांकियों के साथ कृष्ण लीला का मंचन भी देख पाएंगे।

यहां बच्चों बच्चों और बड़ों के लिए 15 से ज्यादा झूले लगाए गए हैं। यहां शॉपिंग का मजा लेने के साथ ही स्वादिष्ट खाने का भी आनंद ले पाएंगे।

यहां बच्चों बच्चों और बड़ों के लिए 15 से ज्यादा झूले लगाए गए हैं। यहां शॉपिंग का मजा लेने के साथ ही स्वादिष्ट खाने का भी आनंद ले पाएंगे।

इसके अलावा दिल्ली के पंजाबी बाग में भी बड़ा जन्माष्टमी मेला लगता है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। यह मेला शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक लगा रहता है।

यह मेला दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के सबसे बड़े और प्रमुख मेलों में से एक माना जाता है। इसका निकटतम मेट्रो स्टेशन पंजाबी बाग ईस्ट है।

रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास जापानी पार्क में जन्माष्टमी मेला लगा है। यहां खाने पीने के कई स्टॉल के अलावा झूले भी लगे हैं। साथ ही, भजन कीर्तन में शामिल होकर राधा कृष्णा की भक्ति का भी आनंद ले सकते हैं।