चंडीगढ़ के 5 सबसे खूबसूरत और फेमस श्री कृष्ण मंदिर

21 Aug 2024

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ मंदिर- चंडीगढ़ के सेक्टर 20 में स्थित इस भव्य कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य कान्हा जी की खूबसूरत झांकियां सजाई जाती हैं।

श्री कृष्ण मंदिर- यह मंदिर चंडीगढ़ के सेक्टर 47 में स्थित है। यहां हर साल जन्माष्टमी पर अलग ही माहौल देखने को मिलता है।

श्री हरि टेंपल चंडीगढ़- यह मंदिर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित है। इस मंदिर का खुलने का समय सुबह के 4.30 से लेकर रात्रि के 8.30 तक है। यहां आप श्री हरि का दर्शन कर सकते हैं।

सनातन धर्म मंदिर- यह मंदिर चंडीगढ़ के हिंदू मंदिरों में से एक है। जन्माष्टमी के दिन मंदिर का सजावट गजब की होती है।

श्री राधा कृष्ण टेंपल- चंडीगढ़ के उद्योग पथ पर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। यहां हर दिन भक्तों का तांता लगा रहता है।