कुरुक्षेत्र में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, महाभारत काल से है मशहूर...

28 Aug 2024

कृष्णा संग्रहालय- यह संग्रहालय कुरुक्षेत्र में 1987 में स्थापित किया गया था। मान्यता है कि इस संग्रहालय में भगवान कृष्ण के अवतारों की विभिन्न कलाकृतियां हैं।

ब्रह्म सरोवर- कुरुक्षेत्र में स्थित हिंदुओं का पवित्र ब्रह्म सरोवर अविश्वसनीय रूप से बेहद सुंदर है। मान्यता है कि जो लोग इस सरोवर में डुबकी लगाते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।

भीष्म कुंड- कुरुक्षेत्र का भीष्म कुंड महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि इस कुंड के पास ही भीष्म पितामह को युद्ध देखने के लिए तीरों की शैया पर लिटाया गया था।

ज्योतिसर- यह एक कुरुक्षेत्र का पवित्र स्थल है। यहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भीष्म और कर्ण के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए भागवत गीता सुनाई थी।

स्थानेश्वर- कुरुक्षेत्र का यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां एक प्राचीन शिवलिंग है। यहां पांडवों ने महाभारत के युद्ध से पहले आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।