हरियाणा का ये हैं 5 सबसे बेहतरीन मार्केट...

18 Aug 2024

अर्जुन मार्ग बाजार- गुरुग्राम स्थित इस बाजार को दिल्ली की जनपथ और सरोजनी मार्केट कहा जाता है, क्योंकि यहां ब्रांडेड कपड़े सस्ते दाम में मिल जाते हैं।

सदर बाजार- हरियाणा के ओल्ड गुरुग्राम में स्थित यह बाजार मिलेनियम शहर का सबसे पुराना बाजार है। यहां आपको कई ब्रांड के सामान सस्ते दाम पर मिल जाएंगे।

सिकंदरपुर फर्नीचर मार्केट- यदि आप हरियाणा में फर्नीचर मार्केट की तलाश कर रहे हैं, तो सिकंदरपुर की यह मार्केट बेहद फेमस है। यहां काफी कम दाम पर सारे फर्नीचर मिल जाते हैं।

सेक्टर 17 मार्केट- फरीदाबाद की सेक्टर 17 मार्केट शहर की सबसे पुरानी मार्केट है। यहां आपको सभी सामान थोक दाम पर मिल जाएंगे।

राम बाजार- अंबाला शहर में स्थित राम बाजार काफी फेमस है। यहां आपको एक से एक ब्रांड कम दाम पर होल सेल रेट में मिल जाएंगे।