कितनी पढ़ी लिखी हैं मनु भाकर, जानें उनकी खास उपलब्धियां

30 Jul 2024

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 28 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

बता दें कि मनु भाकर ओलंपिक में दो बार मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

मनु भाकर हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं। वह बचपन से ही टेनिस, स्केटिंग और बॉक्सिंग खेलती थीं।

मनु भाकर थांग ता नामक एक भारतीय मार्शल आर्ट की भी ट्रेनिंग की थीं। साथ ही इसमें नेशनल लेवल पर पदक भी जीती थीं।

मनु दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया, अब चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से मास्टर्स कर रही हैं।

मनु ने सिर्फ 14 साल की उम्र से ही शूटिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2018 में इंटरेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन में गोल्ड मेडल जीता था।

साल 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता साथ ही यूथ ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम महिला बनी थीं।

मनु भाकर को साल 2020 में देश के दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।