आखिर क्यों सोनीपत का ये गांव कहलाता है वीरों की भूमि? जानें वजह

28 Aug 2024

हरियाणा राज्य का सोनीपत प्रमुख जिलों में से एक है।

इतिहास के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत की स्थापना 1500 ई.पू में आर्यों द्वारा किया गया था। इस जिले में कुल 343 गांव है।

लेकिन क्या आपको पता है सोनीपत के किस गांव को वीरों की भूमि कहा जाता है। आइए जानते हैं।

सोनीपत का रोहणा गांव वीरों की भूमि के नाम से प्रसिद्ध है, क्योंकि प्रथम युद्ध से लेकर कारगिल युद्ध में शामिल योद्धा इसी गांव से थे।

कहा जाता है कि कारगिल युद्ध में सबसे कम उम्र में शहीद होने वाले रविंद्र दहिया भी रोहणा गांव से थे।

बता दें कि इस गांव की मेन सड़कों पर शहीदों की याद में कई स्मारक का भी निर्माण किया गया है।