गूगल देगा 50 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ

03 Oct 2024

टेक कंपनी गूगल का 'Google for India' इवेंट शुरू हो गया। यह इस आयोजन का 10वां वर्ष है। इवेंट में कंपनी ने कई बड़े ऐलान किए हैं।

इस इवेंट में जेमिनी एआई के हिंदी और 8 अन्य भारतीय भाषाओं में मिलने की घोषणा की गई। साथ ही कंपनी ने बताया की अब google app से यूजर्स लोन भी ले सकेंगे।

5 से 50 लाख तक का मिलेगा लोन कंपनी ने कहा, अब आप गूगल ऐप पर आसानी से 5 लाख रुपये का सामान्य लोन ले सकते हैं। साथ ही कंपनी ने 50 लाख रुपये तक गोल्ड लोन लेने की भी घोषणा की।

गूगल ने इसके लिए मुथूट फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की हैं। लोन के लिए क्या प्रोसेस होगी अभी इसकी जानकारी कंपनी ने हीं दी है।

यूजर्स को लोन लेने के लिए Google Pay की मदद लेनी होगी। यहां दी गई प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से घर बैठे 5 लाख रुपए तक का लोन ले सकेंगे।

गूगल पे में UPI सर्किल रिलीज इवेंट में गूगल ने कई अन्य ऐलान भी किए है। कंपनी ने बताया की अब Gemini Live हिंदी सहित अन्य भारतीय 8 भाषाओं में उपलब्ध होगा।

साथ ही गूगल ने अपनी ऑनलाइन पेमेंट सर्विस गूगल पे में एक नए फीचर UPI सर्किल को रिलीज किया है। इसकी मदद से कोई भी यूजर्स अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के लिए भी सिर्फ एक क्लिक में पेमेंट कर पाएंगे।

UPI सर्किल नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की एक पेमेंट सर्विस है। इसके जरिए एक महीने में अधिकतम 15 हजार तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।