Donald Trump Again disqualifies from 2024 Ballot: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोलोराडो के बाद अब मेन राज्य (Maine) ने उन्हें 2024 में होने वाले प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। यह आदेश 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल पर हुए हमले में गुरुवार को आया। हमले में ट्रम्प की भूमिका के लिए उन्हें चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसा करने वाला मेन दूसरा राज्य है।  

रिपब्लिकन नामांकन की रेस में सबसे आगे ट्रम्प
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2024 में होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन नामांकन की रेस में सबसे आगे थे। मेन सेक्रेटरी ऑफ स्टेट शेन्ना ने कहा कि ट्रम्प ने 2020 के चुनाव में वोटिंग में धोखाधड़ी के बारे में झूठे दावे फैलाकर विद्रोहियों को उकसाया। उन्होंने अपने सपोटर्स को वोट प्रमाणित करने से रोकने के लिए यूएस कैपिटल पर मार्च करने की अपील की। ट्रम्प पर यह कार्रवाई अमेरिकी संविधान के विद्रोह खंड के तहत की गई। फिलहाल डोनाल्ड ट्रम्प के सामने अभी भी एक विकल्प बाकी है। वे फैसले के खिलाफ राज्य की सुप्रीम अदालत में अपील दायर कर सकते हैं। 

19 दिसंबर को कोलोराडो की अदालत ने ठहराया था अयोग्य
इससे पहले 19 दिसंबर को कोलोराडो की शीर्ष अदालत ने ट्रम्प को अयोग्य घोषित किया था। इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी इतिहास के पहले ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्हें विद्रोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य माना गया। हालांकि कोलोराडो अदालत के फैसले के खिलाफ डोनाल्ड ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है। 

नामांकन की दौड़ में सबसे आगे ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प 2024 में रिपब्लिकन नामांकन की दौड़ में जनमत सर्वेक्षण में बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन भी पीछे हैं। कोलोराडो और मेन राज्य का फैसला मार्च 2024 में होने वाले प्राइमरी चुनाव पर लागू होता है। लेकिन आम चुनाव के लिए ट्रम्प की स्थिति पर भी प्रभाव डालेगा। 2020 में चुनाव को पलटने की कोशिश में ट्रम्प की भूमिका की जांच एफबीआई और जॉर्जिया स्टेट एजेंसी कर रही हैं। दोनों एजेंसियों का आरोप है कि ट्रम्प की संलिप्तता है। हालांकि उन पर विद्रोह का आरोप नहीं लगाया गया है।