Moscow Plane Crash: रूस में एक बड़ा हादसा हुआ है। राजधानी मॉस्को के पास एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। हालांकि, हादसे के वक्त विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। लेकिन, विमान का संचालन कर रहे चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

मॉस्को के व्नूकोवो हवाई अड्डे की तरफ जा रहा था विमान
जानकारी के अनुसार यह विमान गेजप्रोम एविया का था। गेजप्रोम, रूस में प्राकृतिक गैस की बड़ी कंपनी भी है। अधिकारियों ने बताया कि विमान, मॉस्को के व्नूकोवो हवाई अड्डे की तरफ जा रहा था। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी ‘द इनवेस्टिगेशन कमेटी’ ने इस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मरम्मत कार्य के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त
रूस की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि मरम्मत कार्य के बाद परीक्षण उड़ान के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूस कुछ समय से पश्चिमी निर्मित विमानों को बदलने के लिए सुखोई सुपरजेट विकसित कर रहा है। 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण पर भारी प्रतिबंध के बाद रूस को अपने पुराने विमान बेड़े को बदलने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
बता दें कि, मई 2019 में भी एक सुखोई सुपरजेट क्रैश हो गया था। इस घटना में 41 लोगों की जान चली गई थी। इस मामले की जांच में गलती पायलट की सामने आई थी। पायलट ने फ्यूल से भरे विमान को तेज रफ्तार पर लैंड कराने की कोशिश की थी।