UPI Payment in Sri Lanka and Mauritius: भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। यूपीआई पेमेंट से आप अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी यूपीआई से पेमेंट कर सकेंगे।  आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी शुरुआत की हैं। इसके साथ ही इन दोनों देशों में भी यूपीआई (UPI) और रुपे कनेक्टिविटी (RuPay Connectivity) भी मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा भारतीय पर्यटकों को मिलेगा।

PM Modi ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किया लॉन्च
मॉरिशस और श्रीलंका में UPI लॉन्च इवेंट दोपहर 1 बजे शुरू हुआ और पीएम मोदी (PM Modi)ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे लॉन्च किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ के साथ तीनों देशों के सेंट्रल बैंक के गवर्नर भी उपस्थित रहे।

श्रीलंका में पहले भारतीय ने इस्तेमाल किया UPI

UPI के साथ रूपे कार्ड की भी सुविधा
विदेश मंत्रालय द्वारा रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी शेयर की गई थी। श्रीलंका और मॉरिशस में UPI सर्विसेज लॉन्च होने के बाद दोनों देश के लोग अपने-अपने यहां इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा भारत से मॉरिशस और श्रीलंका जाने वाले पर्यटक और वहां से भारत में आने वाले टूरिस्ट भी इसके जरिए पेमेंट कर पाएंगे।

2016 में हुई थी UPI की शुरुआत
नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा इस सर्विस को मोदी सरकार ने 2016 में लॉन्च किया था। इस सर्विस ने पैसों के लेन-देन से ऑनलाइन पेमेंट को बेहद आसान बनाने का काम किया है। ये रियल टाइम फंड ट्रांसफर करने में भी सक्षम है और इसे IMPS मॉडल से डेवलप किया गया है।  

फ्रांस-सिंगापुर समेत इन देशों में UPI एक्टिव
श्रीलंका और मॉरिशस में यूपीआई की सर्विसेज शुरू होने के साथ ही यह भारतीय पेमेंट सर्विस अब दुनिया के 19 से ज्यादा देशों में पहुंच चुकी है। इसमें फ्रांस, भूटान, सिंगापुर, यूएई, नेपाल, ओमान, मलेशिया, थाईलैंड, फिलिपींस, वियतनाम, कंबोडिया जैसे कई देश में एक्टिव है। बता दें कि UPI के आने के बाद से ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस में खासी तेजी देखने को मिली है। बीते साल दिसंबर 2023 में भी UPI से 18.23 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड का लेन-देन किया गया था।