Logo
आज रविवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 27 अक्टूबर 2024 का अपना राशिफल।

27 October Ka Rashifal: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 27 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज एकादशी तिथि है। चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें रविवार यानी 27 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके ही यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
कानूनी हेल्प आपको मिल सकती है। लाभ में वृध्दि के योग बन रहे हैं। सत्संग का लाभ आज आपकी पूरी फैमिली को मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ की संभावना दिख रही है। लक का साथ आपको मिलेगा।
लकी नंबर: 34, शुभ रंग: नारंगी

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। योजना आज आपकी सफल रहेगी। किसी बड़ी समस्या का हाल एकाएक किसी के माध्यम से हो सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। सुख के साथ अनावश्यक खर्च अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना है।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग:  ग्रीन

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
डूबी हुई रकम प्राप्त होने की संभावना है। यात्रा करना आपको फायदेमंद होगा। किसी बड़ी समस्या से सामना आज आपको करना पड़ सकता है। व्यापार में वृध्दि के योग हैं। धन आने की संभावना बन रही है।
शुभ नंबर: 26, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
जीवनसाथी से हेल्प जरुर प्राप्त होगी। गिफ्ट मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग दिख रहे हैं। रोजगार प्राप्त के अवसर आपको प्राप्त होने के लिए बड़ी समस्या का हल आपको प्राप्त हो सकता है। भाग्य का साथ आपको मिलता रहेगा।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग: पीला

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
कोट व कचहरी में लाभ की स्थिति में आप पहुंच सकते हैं। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके प्रसन्न नहीं रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके हुए कार्य आपके बनने की संभावना है। दूसरों से ज्यादा बहस ना करें। घर पर टेंशन आपको रहेगी। अज्ञात व्यक्ति से आप दुखी रहेंगे।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग:  पीला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
पूजा पाठ में आज आपका मन लगेगा। कोट व कचहरी के काम आपके फेवर में होंगे। बिजनेस व्यापार लाभदायक रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन से लाभ प्राप्त होगा। चोट से आपको बचकर रहना चाहिए। बुद्धि से कार्य आपको करना चाहिए।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: पर्पल

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
बेवजह दर्द और तनाव ज्यादा रह सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। प्रेक्षित कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न होगी। बिजनेस की गति आज धीमी रह सकती है। दूसरों के कार्य में आपको फायदा होगा।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
भूमि और भवन संबंधी कार्यों से बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग आपका प्रशस्त होने की संभावना है। नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी। कर्ज की रकम आज चुका सकते हैं। कार्यों में आज आपको आलस करने से बचना चाहिए। निवेश करना शुभ रहेगा।
लकी नंबर: 1,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
कीमती वस्तु आपको खरीद कर रखना चाहिए। स्वास्थ्य आज आपका कमजोर रहेगा। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आय में कमी के कारण आप दुखी रह सकते हैं। नौकरी में आपके ऊपर दबाव ज्यादा रहेगा।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
रचनात्मक कार्य करने में सफल रहेंगे। पार्टी और पिकनिक का आनंद आप उठा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहने की संभावना है। प्रसन्नता आपके जीवन में बनी रहेगी। जिसकी वजह से आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। बिजनेस आपका ठीक चलेगा।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में आज आपकी वृद्धि जरूर होगी। शाम तक शुभ सूचना आपको प्राप्त हो सकती है। भूले बिसरे साथियों से मुलाकात करने के बाद आपके कार्य बनेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस करना आपके लिए आज लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
सामाजिक कार्य करने का मन आपका हो सकता है। मेहनत का फल जरुर मिलेगा। निवेश करना लाभदायक रहेगा। नए काम करने की इच्छा आपके मन में रहेगी। पारिवारिक हेल्प मिलेगी। जोखिम व जमानत के कार्य में भी आपको लाभ मिल सकता है। 
लकी नंबर: 80, शुभ रंग:  हल्का चैती

5379487