13 january ka Ank Rashifal: आज 13 जनवरी 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (13/01/2024, 1+3+1+2+0+2+4=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 है,  जिसका जोड़ 4 बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। 

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से  1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 13 जनवरी का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। तनाव मुक्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र के सभी कामों को पूरा कर पाएंगे। आज जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज माता-पिता का सम्मान करें। उनको समय देने का प्रयास करें और साथ ही कोई उपहार भी दें। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी, परंतु धन खर्चा होता रहेगा।
लकी अंक: 7,   शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग कपड़े या ब्यूटी का काम करते हैं। उन लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य भी संपन्न हो पाएंगे। अगर कोई आप अपना इन चीजों से संबंधित कार्य करना चाहते हैं, तो वह कार्य भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज अपने परिवार के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: भूरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य क्षेत्र में भी प्रशंसा प्राप्त करेंगे। आज पुराने मित्रों से मिल सकते हैं। खुशी का माहौल आपके मन में बना रहेगा, जिस वजह से उत्साह में आकर कि आप अपने और भी अधूरे कार्य निपटा पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने मित्र या प्रेमी के साथ समय बिता सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको कोई उपहार दे सकता है।
लकी अंक: 21,  शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इसलिए कोशिश करें, कि आज के दिन आप अपने आप को समय देने का ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें। आज आप किसी चीज को लेकर के चिंता में हो सकते हैं। घर परिवार में समय कम दे नहीं तो, घर परिवार के सदस्यों के साथ बहस हो सकती है। आज अपने आप को समय देने का प्रयास करें। धन खर्च की चिंता ना करें।
लकी अंक: 12, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो काफी लंबे समय से चिंताएं चल रही थी, उससे मुक्ति मिलेगी। अभी भी कार्य में किसी पर भी अंध विश्वास करके ना चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई भी ठंडा खाने-पीने का सेवन न करें। आज का दिन आपका माता-पिता के साथ बीत सकता है। आज छोटे भाई बहन आपको उपहार दे सकते हैं। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक मिला-जुला रहेगा। एक तरफ जहां पर आपके कार्य सारे संपन्न होंगे वहीं पर दूसरी तरफ आप अपने आप को खाली-खाली महसूस करेंगे। आज शाम के समय में कहीं घूमने फिरने अवश्य जाएं। या तो अकेले जाएं या परिवार वालों के साथ जाएं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रह सकती हैं। पुराने रोग उभरने की संभावना है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अनावश्यक धन खर्च से बचें।
लकी अंक: 52, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक मिला-जुला रहेगा। आज आपका मूड स्विंग्स हो सकता है। कारोबार को लेकर आज कोई डील आ सकती है। उसको लेकर आप कंफ्यूज हो सकते हैं। जिसकी वजह से आपको थोड़ी चिंता होगी। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। सर दर्द या मानसिक तनाव होने की संभावना है। कोशिश करें या शाम का समय प्रेमी के साथ बताने का प्रयास करें। आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी अंक: 55, शुभ रंग: केसरिया

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आप अपने कार्य क्षेत्र से छुट्टी लेने का प्रयास करेंगे और घर में आराम करने का भी प्रयास करेंगे। आज आपके अंदर आलस आ सकता है, जिसकी वजह से आपके कार्य अधूरे छूट सकते हैं। घर में रहकर किसी से बहस ना करें। कोशिश करें कि आज ज्यादा समय आप अपने आप को ऊर्जावान बनाने में बिताएं। आज शाम को कहीं अकेले बाहर घूमने जाएं, अच्छा रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी अंक: 95, शुभ रंग: नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य क्षेत्र के भी अधूरे काम पूरे होंगे। कहीं से धन आने का कार्य भी आपका शुरू हो सकता है। चिंताओं से मुक्त होंगे, परंतु अभी भी आपको अपने स्वास्थ्य में ध्यान देने की जरूरत है। कोशिश करें घर के बच्चों के साथ अपना शाम का समय बिताने का प्रयास करें। धन की चिंताएं दूर होंगी।
लकी अंक: 11, शुभ रंग: बैंगनी