Logo
Aaj Ka Rashifal, 13 May 2024: आज सोमवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 13 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 13 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 13 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की षष्ठी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें सोमवार यानी 13 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:48 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:58 पर

दिशाशूल:  पूर्व दिशा- आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 33 से 12 45 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.51 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:51 से 08:51 तक अमृत
सुबह 08:51 से 10:55 तक चंचल
सुबह 10:55 से 12:59 तक चंचल 
दोपहर 12:59 से 02:51 तक अमृत
दोपहर 02:51 से 07:55 तक लाभ
शाम 07:55 से 09:51 तक लाभ
रात 09:51 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज नौकरी में आपका वर्चस्व बना रहेगा। व्यवसाय करना लाभप्रद साबित होगा। आज आप पैसों का निवेश कर सकते हैं। सामाजिक कार्य करने की इच्छा मन में जागृत होगी। जिसके कारण आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
यात्राएं आज आपकी सफल होंगी। नेत्रों में विकार उत्पन्न हो सकता है। बगैर मांगे किसी को अपनी महत्वपूर्ण सलाह न दें। व्यवसाय की यात्रा से लाभ की स्थिति बनेगी। बेवजह टेंशन के कारण दिन भर आज आप परेशान रहेंगे।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है। पैसों की व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पार्टनरों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। जिससे आपके कार्यों में विलंब होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर से आज कहा सुनी होने की संभावना है।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज आपके जीवनसाथी की हेल्प मिलेगी। व्यवसाय की यात्रा सफल रहने के योग हैं। व्यापार व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन सट्टे व लाटरी के चक्कर में आपका पैसा बर्बाद होगा। आज अपने क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण प्राप्त करें।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
पूजा पाठ व सत्संग आज आप करेंगे। जिसके कारण आपको आत्म शांति प्राप्त होगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। अंदर प्रसन्नता का भाव निर्मित होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से कई लोगों से आपका परिचय होगा।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
अस्थाई संपति की खरीद फरोख्त आज आप कर सकते हैं। पार्टनरों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। नौकरी में मातहतों की हेल्प आज आपको प्राप्त होती रहेगी। व्यापार व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा। दूसरों के कार्यों में ज्यादा इंटरेस्ट ना लें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज आप मन की चंचलता पर नियंत्रण बनाए रखें। कानूनी अड़चन आपके कार्यों से दूर होगी। जीवनसाथी से आपसी मतभेद भूल कर प्रेम के साथ रहें। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग आपको सपोर्ट करेंगे। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घर बाहर आज शांति रहेगी।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
क्रोध व उत्तेजना के कारण आज आपके कार्य बिगड़ जाएंगे। व्यर्थ के बाद विवाद को बढ़ावा ना दें। स्वास्थ्य पर आज ज्यादा खर्च होगा। छोटी सी गलती आपके भविष्य के लिए समस्या बन जाएगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
पार्टी व पिकनिक पर जाने का प्लान बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद आज आप ले पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। जिसके कारण आपके कार्य बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको बनी रहेगी।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
घर बाहर के कार्यों में आज तेजी रहेगी। कोई तीसरा व्यक्ति कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेगा। आज नौकरों से आप परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय में संतुष्टि आज रहेगी। जोखिम और जमानत के कार्य आपके पक्ष में रहेंगे।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी में सहकर्मी आपके व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। लाभ के अवसर आपके लिए दोपहर बाद बनेंगे। घर बाहर स्थिति तनाव पूर्वक रहेगी। जिसको आप अपने तरीके से हैंडल कर सकते हैं।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज आपको प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे। तभी सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण आपके आय में वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय में मन अनुकूल फल प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी। निवेश करना आज आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487