Logo
Aaj ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार मंगलवार 30 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है।

30 April ka Ank Rashifal: आज 30 अप्रैल 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (30/04/2024, 3+4+2+2+4=15)को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 30 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ चिंताजनक विषय हो सकते हैं। अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करें और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आंखो से संबंधित समस्याओं के लिए विशेष ध्यान दें। घर में माहौल अच्छा रहेगा, परंतु झगड़े से बचें और धन की स्थिति सामान्य होगी।

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक पहले से बेहतर रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में भी काम आपके सुलझेंगे। आज आपको स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा। आज आप लोगों के घर परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कोई पुराना रिश्तेदार वापस आ सकता है। आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। कोई कार्य की शुरुआत करना चाह रहे थे तो वह भी इस समय पर शुरू होने की योजना आप बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन की स्थिति भी सामान्य होगी।

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। आज आपके लिए सुखद दिन होगा। पुराने मित्र से मिलने का मौका मिल सकता है। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी।

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में खास तौर से आज आप अपने कार्य को पूरा कर सकते हैं। वहीं पर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज व्यापार को आगे बढ़ाने की कोई नहीं योजना किसी बड़े के साथ मिलकर के बना सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन जिन लोगों को खांसी से संबंधित परेशानी है उन लोगों को अपना स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी।

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा। किसी कार्य को लेकर के परेशान हो सकते हैं। अपने बड़ों से बात करके कोई कार्य को सुलझाने का प्रयास करें। आज का दिन आप लोगों को स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर के प्रसन्नता महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिताएं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र में काफी हद तक अच्छा बीतेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर के कोई नई योजना बना सकते हैं, जिम-एक्सरसाइज अगर कोई इस तरह का कार्य करने की सोच रहे थे तो आज से आप शुरुआत ही कर सकते हैं। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी।

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के कार्य क्षेत्र के लिए थोड़ा सा आसन मिला-जुला रहेगा क्योंकि आज कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें और धन को संरक्षित रखें। धन आपके परिवार पर अत्यधिक खर्च हो सकता है। आने वाले समय में आपको धन की परेशानी होने की संभावना बन सकती है।

5379487