Logo
मंगलवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 9 जनवरी का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal, 9 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 9 january 2024, मंगलवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 07.09.11 पर 
सूर्यास्त: संध्या 05.58.26 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन दर्पण देख कर यात्रा प्रारंभ करें।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.9 से 12.55 तक।
राहुकाल: प्रात: 08.35 से 09.58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07.21 से 08.12 तक अमृत
सुबह 08.12 से 11.11 तक शुभ
दोपहर 11.11 से 03.31 तक चंचल
दोपहर 03.31 से 04.12 तक लाभ
शाम 04.14 से 05.32 तक अमृत
शाम 05.32 से 07.12 तक चंचल
रात 07.12 से 11.52 तक लाभ

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। झंझटों में न पड़ें।
लकी अंक: 7, शुभ रंग: बैंगनी

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
विवेक का प्रयोग करें। आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा।
लकी अंक: 9, शुभ रंग: आसमानी

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर घूमने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी फैसले पर जल्दवाजी करने से बचें।
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: ग्रे

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा।
लकी अंक: 52, शुभ रंग:  गुलाबी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज आप यात्रा करने जा सकते हैं। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। आज के दिन किए गए रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। लाभ होगा, व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें।
लकी अंक: 55,शुभ रंग:  लाल

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
कोई भी कार्य धैर्य के साथ करें। आज के दिन आपको बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। किसी के बहकावे में न आएं। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। कोई भी कार्य की शुरुआत करने से पूर्व अपने विवेक से काम लें।
लकी अंक:  44, शुभ रंग: पीला

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी के दिन किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन के लिए जा सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। विरोध बढ़ सकता है। जिसके कारण चिंता तथा तनाव बढ़ेगा। झंझटों में न पड़ें। जल्दबाजी से हानि हो सकती है। आलस्य हावी होने की कोशिश में रहेगा।
लकी अंक: 21, शुभ रंग: नीला

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय भी ठीक रहेगा। पुराने बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। यात्रा का प्लान बना सकते हैं। फंसी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। प्रमाद न करें। जितना हो सके विवाद से दूर रहें।
लकी अंक: 13, शुभ रंग: भूरा

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज व्यापार आपके मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। घर-परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा। मान सम्मान भरपूर मिलेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। दिन भर की व्यसतता के कारण थकान तथा कमजोरी महसूस होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। फालतू खर्च से बचना होगा।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: चारकोल

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
सेहत को प्रा‍थमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।
लकी अंक: 50, शुभ रंग: हल्का पीला

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ में वृद्धि होगी। समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। हर कार्य बेहतर होगा।
लकी अंक: 5, शुभ रंग: हल्का नीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज आपके व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। साथ ही आप कोई नया व्यापार प्रारंभ करने की योजना बना सकते हैं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार मिल सकता है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। खानपान का विशेष ख्याल रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बन सकते हैं। आज के दिन आय बनी रहेगी।
लकी अंक: 3, शुभ रंग: चैती

5379487